बरेली 30 जून 2025 – कमल याज्ञवल्क्य बने “असेंबली ऑफ़ एमपी जर्नलिस्ट यूनियन” के बरेली-बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष…

बरेली 30 जून 2025

रायसेन जिले के पत्रकार कमल याज्ञवल्क्य को “असेंबली ऑफ़ एमपी जर्नलिस्ट यूनियन” के बरेली-बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रकाश तिवारी तथा जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी की सहमति दी गई है। यह जानकारी यूनियन के जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी ने देते हुए बताया कि कमल याज्ञवल्क्य करीब तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रकाश तिवारी जी ने कहा कमल याज्ञवल्क्य इतिहास और ऐतिहासिक पुरातात्विक धरोहरों के शोध एवं संरक्षण के साथ ही इनके पुनर्स्थापना के लिए भी पत्रकारिता के माध्यम से काम में निरन्तर सक्रिय हैं।

याज्ञवल्क्य ने कहा, पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा मेरा धर्म

कमल याज्ञवल्क्य ने सभी बरिष्ठों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं संगठन की मर्यादा का पालन करते हुए पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा तथा सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। यह मेरे लिए कर्तव्य, सौभाग्य और उत्तरदायित्व का विषय है।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page