बरेली — रायसेन 30 जून 2025 – हिन्दू उत्सव समिति बरेली के पूर्व अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा परशुराम सेना जिला अध्यक्ष मनोनीत,बधाई का लगा तांता…

बरेली — रायसेन 30 जून 2025

हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा को परशुराम सेना का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 28 जून परशुराम सेवा के संभागीय बैठक में रायसेन जिले के लिए पंडित मनमोहन शर्मा को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया यह नियुक्ति संरक्षक मंडल के पंडित राकेश चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री सुनील उपाध्याय एवं अजय मिश्रा संभागीय प्रभारी की सहमति से की गई। उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा परशुराम सेवा के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला द्वारा की गई। परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ जनों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। संकट मोचन मंदिर परिसर में बरेली नगर के विप्र बंधुओं द्वारा पंडित मनमोहन जी शर्मा का फूलमाला के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विपिन व्यास,संजय शर्मा, राम कुमार उपाध्याय,हिमकर उपाध्याय, अवनीश पालीवाल,पंडित अमरीश व्यास युवा ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष, उमेश राजोरिया सचिन सचिन शांडिल्य,अवतंस पालीवाल शंभू शरण चौबे अनिल भार्गव, शिवांशु दुबे विजय उपाध्याय,वीरू शर्मा, दिलीप शर्मा, गोविंद शर्मा,सुरेन्द्र भार्गव,सुमित शर्मा सहित विप्र बंधु उपस्थित रहे। बरेली विप्र समाज द्वारा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page