आयुष डॉक्टरों का रिटायरमेंट 65 साल में करने का ऐलान, आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश में आयुर्वेद और आयुष कॉलेजों के प्रोफेसरों और डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल की गई है। हालांकि, इस आदेश को लागू करने में सात महीने लग चुके हैं। इस दौरान करीब 20 आयुष डॉक्टर रिटायर हो चुके हैं और कुछ का रिटायरमेंट नजदीक है।

आयुर्वेद कॉलेजों में करीब 2000 डॉक्टर 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले साल धनवंतरी जयंती (Dhanwantari Jayanti) और जनवरी 2025 में आयुर्वेद महापर्व ( Ayurveda Mahotsav ) के दौरान यह घोषणा की थी कि अब आयुष डॉक्टर 65 साल तक अपनी सेवाएं देंगे। लेकिन, वित्तीय अड़चनों के कारण यह आदेश अब तक लागू नहीं हो सका।

प्रदेश में आयुर्वेद कॉलेजों में करीब 2000 डॉक्टर कार्यरत हैं, लेकिन इन डॉक्टरों की संख्या पहले से ही कम है। आयुर्वेद अस्पतालों और कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि जल्द ही वित्तीय अड़चनें दूर की जाएंगी ताकि डॉक्टरों को रिटायरमेंट के लिए 65 साल तक का समय मिल सके।

ये खबरें भी पढ़ें…

MP में शिक्षा का हाल : एक छात्रा, दो शिक्षक और 25 लाख रुपए सालाना खर्च

MP के ग्वालियर की बहू थी शेफाली जरीवाला, 42 की उम्र में निधन, कांटा लगा से मिली थी शोहरत

आयुष डॉक्टरों को मिलेगा रिटायरमेंट में लाभ

प्रदेश में हर साल औसतन 18 से 20 आयुष डॉक्टर रिटायर हो जाते हैं। जून 2025 में 3 डॉक्टर रिटायर हो रहे हैं। पहले रिटायरमेंट की उम्र 62 साल थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 65 साल कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी से आयुष डॉक्टरों को अपने अनुभव का लाभ मरीजों को और अधिक समय तक देने का अवसर मिलेगा।

डॉ. मंगला रुकमांगद, एक रिटायर डॉक्टर ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री की घोषणा का इंतजार करते हुए रिटायर हो गई। कोर्ट में जाने से बचने के कारण मेरी पेंशन भी सेट नहीं हो पाई है।

ये खबरें भी पढ़ें…

इस्लाम छोड़कर एक मां और तीन बच्चों ने अपनाया सनातन धर्म, बदले नाम

रिटायरमेंट से पहले कृषि अधिकारी को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

घोषणा को जल्द करेंगे लागू: इंदरसिंह परमार

आयुष डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा को लागू करने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। आयुष विभाग के मंत्री इंदरसिंह परमार ने बताया कि प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा और आदेश लागू किया जाएगा।

आयुष डॉक्टरों और अधिकारियों के लिए यह घोषणा एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके कार्यकाल को बढ़ाता है और उनके अनुभव का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करता है।

  • Related Posts

    Eye of Horus Secret Admirer je echtes Bimbes Herr Bet Menschenähnlicher roboter apk Cheats Kerl Bet APK Download 2025 PC Tipps and Billionairespin-Anmeldebonus Tricks 元志科技有限公司

    Content Billionairespin-Anmeldebonus | Eye of Horus für nüsse spielen Eye of Horus, Gebührenfrei and damit Echtgeld triple chance free download vortragen Expanding Roh und Freispiel-Funktion inside ein Demonstration probieren Inside…

    Read more

    Verbunden Eye of Horus Legal Spielautomat Kasino Testsieger 2025 Schenkung Warentest

    Content Expertentipps zur Anwendung des Spielbank Maklercourtage bloß Einzahlung – Eye of Horus Legal Spielautomat Aktuelle Promo Codes Slot Game Lucky Haunter • Free Play and Kasino Tricks Via Georg/XOXO/Telefónica…

    Read more

    You cannot copy content of this page