हनुमान बेनीवाल को एक और झटका, सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

कमलेश केशोट@Jaipur

जयपुर। राजस्थान में घर का बिजली कनेक्शन कटने के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोप) सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल को एक और झटका लगा है। उन्हें जयपुर में सरकारी आवास से बेदखली का नोटिस मिला है।

यह नोटिस पीडब्लूडी विभाग के परिवाद पर सम्पदा अधिकारी और एसडीएम (ज्यूडिशियल) ने दिया है। हनुमान बेनीवाल को 11 जुलाई तक इस नोटिस का जवाब देना होगा।

पिछले कुछ समय से एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग पर आंदोलन कर रहे हनुमान बेनीवाल इस समय राज्य सरकार के निशाने पर हैं।

बेनीवाल के दो नेताओं को भी नोटिस

दरअसल, राजस्थान सरकार ने आवास बेदखली का नोटिस आरएलपी के तीन नेताओं को दिया है। इनमें सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ ही उनके पार्टी के नेता पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल और पुखराज गर्ग शामिल हैं। 

नारायण बेनीवाल हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई हैं। वे पिछली सरकार में नागौर की खींवसर सीट से विधायक थे। वहीं पुखराज गर्ग जोधपुर जिले की भोपालगढ़ सीट से विधायक थे। पुखराज गर्ग आरएलपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

ये खबरें भी पढ़ें:

मध्यप्रदेश के इटारसी से यूपी के मनिकपुर तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट तैयार

राजस्थान में डीजीपी के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खेल, जानिए क्या काम आए समीकरण

सरकारी आवास पर कब्जा 

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल 2014 में नागौर से पहली बार सांसद बने थे। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह खींवसर से विधायक चुने गए। वर्ष 2024 में नागौर सीट से तीसरी बार सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। उपचुनाव में यहां से हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को खड़ा किया गया। लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार रेवतराम डांगा से चुनाव हार गई।

उधर, नारायण बेनीवाल ने चुनाव नहीं लड़ा और पुखराज गर्ग भोपालगढ़ से चुनाव हार गए। इसके बावजूद तीनों नेता सरकारी आवास में रह रहे थे। अब राज्य सरकार ने तीनों नेताओं को सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। 

ये खबरें भी पढ़ें:

राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू पर लगी रोक हटाई, पुरानी शर्तों के तहत होगी भर्ती

टोंक के देवली में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा, प्रदर्शन के दौरान हिंसक हुए लोग

पीडब्लूडी विभाग ने दायर किया परिवाद

रालोप के तीनों नेताओं के सरकारी आवास खाली नहीं करने पर पीडब्ल्यूडी ने परिवाद दायर किया। इसके आधार पर सम्पदा अधिकारी और एसडीएम (ज्यूडिशियल) ने तीनों को अपात्र मानते हुए ये नोटिस जारी किए है।

ये जयपुर में जालूपुरा और ज्योति नगर स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं। इससे पहले भी इन्हें विधानसभा द्वारा नोटिस दिया जा चुका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page