नगर में फॉगिंग,दवा छिड़काव शुरू

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

मौसम में बदलाव और बेमौसम बारिश के बाद नगर में मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। जलभराव और गंदगी से संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी है। नगर परिषद ने सभी 15 वाडों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव प्रारारंभ कर दिया है। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के निर्देश पर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक फॉगिंए और दवा का छिड़काव किया जा रहा हैं। सबसे पहले उन जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां बारिश के बाद पानी जमा है साथ ही वहां मच्छरों की संख्या बढ़ी है। अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने बताया कि मलेरिया,डेंगू,वायरल बुखार जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई है। घरों के आस पास पानी जमा न होने देने को कहा गया है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य – संदीप चौहान

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली (रायसेन)। जन भागीदारी समिति,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संदीप चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट…

    Read more

    रायसेन में 14 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 14 जुलाई को रायसेन स्थित पीएम…

    Read more

    You cannot copy content of this page