पूनम अग्रवाल
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने रायसेन जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले रमाकांत सिंह चौहान,को रायसेन का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रमाकांत सिंह चौहान की बात करें, तो वे अपनी सक्रियता,संघर्षशीलता और लोकप्रियता के लिए छात्रों के बीच एक अलग पहचान रखते हैं। कॉलेज परिसर से लेकर सड़क तक, विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों के लिए लड़ना उनकी पहचान रही है। लंबे समय से वे संगठन के प्रति समर्पित भाव से काम कर रहे हैं, और इसी वफादारी व मेहनत का इनाम आज उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी के रूप में मिला है। इस नई नियुक्ति के बाद रायसेन के स्थानीय एबीवीपी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि निक्की के नेतृत्व में संगठन को रायसेन जिले में एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। रमाकांत की नियुक्ति से हम सभी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। वे हमेशा छात्रों के हक के लिए खड़े रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद जिले में शिक्षा, छात्र अधिकारों और राष्ट्रहित के मुद्दों पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। इस नियुक्ति से निश्चित तौर पर रायसेन में एबीवीपी को जमीनी स्तर पर एक नया बूस्ट मिलेगा। रमाकांत सिंह चौहान के सामने अब जिले के सभी कॉलेजों में संगठन का विस्तार करने और छात्रों की बुनियादी समस्याओं का समाधान कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।






