रायसेन,बरेली 31 जुलाई 2025 – कलेक्टर और एसपी ने बरेली में राहत शिविरों का किया निरीक्षण, जिले में अतिवृष्टि और जलभराव वाले क्षेत्रों का किया जा रहा है सतत् निरीक्षण

रायसेन, बरेली, 31 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा SP Raisen पंकज कुमार पांडे द्वारा बरेली नगर का भ्रमण किया गया। उन्होंने बरेली में अतिवृष्टि तथा जलभराव से प्रभावित नागरिकों हेतु बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। बरेली में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में 40 नागरिक, शासकीय माध्यमिक शाला के छात्रावास में बनाए गए राहत शिविर में 40 नागरिक रुके हुए हैं। इनके अतिरिक्त शासकीय माध्यमिक शाला चौधरी चौक स्कूल में भी राहत शिविर बनाया गया है। कलेक्टर तथा एसपी द्वारा राहत शिविरों के निरीक्षण के दौरान प्रभावितों से स्वास्थ्य, भोजन, पानी आदि व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page