रायसेन, बरेली, 30 जुलाई 2025 — अवैध रूप से वनोपज की कटाई और परिवहन करने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

रायसेन,बरेली, 30 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

जिले में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा वनमण्डलाधिकारी रायसेन श्रीमति प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में वनोपज की अवैध कटाई और परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे के निर्देशन में परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर प्रातः 04 बजे लाल घाटी से पढ़ान रोड (कच्चा रास्ता) सिलवानी में 04 वाहन मोटर साईकिल पर सागौन इमारती नग 12 लाते हुये दिखाई दिये। वनस्टाफ द्वारा उक्त वाहनों को रोक कर वनोपज के संबंध में पूछताछ की गई। उक्त वनोपज जंगल से काटकर लाना बताया गया।
अवैध रूप से सागौन परिवहन करते हुये पाये जाने पर तत्काल मौके पर 04 वाहन मोटर साईकिल सागौन ईमारती नग 12 कुल्हाड़ी 01 नग आरापत्ती 01 नग जप्ती की कार्यवाही की गई। इसके पश्चात लगभग 04ः20 मिनिट पर वनरक्षक हरेन्द्र सिह वनप्रहरी उडनदस्ता लेकर मौके पर पहुँचे तथा स्टाफ द्वारा जप्त वनोपज वाहन एवं अन्य सामग्री को सरकारी वाहन में लोड किया जाने लगा। मोटर साईकिल सरकारी वाहन पर लोड करते समय नसीम आ० बसीर खान उर्फ नसीम बहरा निवासी पड़ान सिलवानी द्वारा हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अपने साथियों के साथ जिनमें जुबेर आ० उवेश निवासी तलैया मोहल्ला सिलवानी आदिल आ० आलिम निवासी बाबड़ी मोहल्ला सिलवानी नीम उर्फ गुटली आ० अब्दुल निवासी पड़ान सिलवानी बासिद आ० कल्लू निवासी पड़ान सिलवानी लतीफ आ० रफीक निवासी पड़ान सिलवानी एवं अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर वनस्टाफ पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुये हाथापाई एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा एवं जोर जबरजस्ती करते हुये 02 मोटर लूटकर पास में ही लगे फाटक से अंदर ले गये। काफी जिद्दो जद के उपरांत वनस्टाफ 02 वाहन सहित वनोपज 12 नग 01 कुल्हाड़ी एवं 01 आरापत्ती लाने में सफल हुये एवं आरोपियों के विरूद्ध थाना सिलवानी में एफ.आई.आर दर्ज करने बावत परिक्षेत्र अधिकारी सिलवानी पूर्व द्वारा लेख किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप वनमण्डलाधिकारी सिलवानी इन्दर सिंह बारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व सिलवानी आदर्श मिश्रा, कार्यवाहक वनपाल आत्माराम मैना; वनरक्षक दीपक कौरव, वनरक्षक रामकुमार रघुवंशी, वनरक्षक संदीप ठाकुर, वनरक्षक ऋषि गुप्ता वनरक्षक हरेन्द्र सिंह आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page