रायसेन, 12 अगस्त 2025 – ‘‘एक सरोवर, एक संकल्प- जल संरक्षण‘‘ थीम पर मनाया जाएगा आजादी का पर्व अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ होगा विशेष आयोजन केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए निर्देश

रायसेन, 12 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार ‘‘एक सरोवर, एक संकल्प- जल संरक्षण‘‘ की थीम पर आजादी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी होगा। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद् ने प्रदेश के समस्त जिलों को निर्देश जारी किए हैं।

पर्यावरण संरक्षण एवं जल सुरक्षा का दिया जाएगा संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके परिवार के सदस्य अथवा स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेता द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इनकी अनुपस्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सबसे वरिष्ठ नागरिक से ध्वजारोहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों, खिलाड़ियों, स्व-सहायता समूह, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता से ध्वजारोहण किया जाएगा।

विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी आयोजित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ ही विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें तिरंगा यात्रा, पौधारोपण, हैरिटेज वॉक, सेल्फी प्वाइंट, ड्रोन/लाइट-साउंड शो, जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर निबंध-लेखन एवं कविता प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, चित्रकला और कहानी कार्यक्रम शामिल हैं। हैरिटेज वॉक में अमृत सरोवरों के ऐतिहासिक महत्व को बताया जाएगा।

  • Related Posts

    नवरात्रि से पहले माँ कंकाली मंदिर पहुँचे कलेक्टर और SP, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    संस्कार भूमि स्कूल की छात्रा श्रेयल पटेल ने नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में प्राप्त की सफलता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था ‘संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी…

    Read more

    You cannot copy content of this page