रायसेन, 12 अगस्त 2025 – ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान’ के तहत रायसेन में कलेक्टर, एसपी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा बाईक रैली…

रायसेन, 12 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को रायसेन में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे की अगुवाई में भव्य तिरंगा बाईक रैली निकाली गई। रायसेन नगर की सड़कों पर बाईक में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और गूंजते देशभक्ति के गीत व भारत माता की जय के उद्घोष ने वातावरण को देश-प्रेम से सराबोर कर दिया। यह बाईक रैली पुलिस लाईन परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए सागर तिराहा पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ।

समापन अवसर पर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत सम्पूर्ण रायसेन जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को नमन करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम व कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारी एकता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है, इसे सम्मान और गर्व के साथ लहराना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी सहभागी बनें और अपने घर, प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा ध्वज फहराएं।

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को संकल्प दिलाया कि हम भारत के नागरिक हैं और तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। तिरंगा हमारे देश का गौरव है और हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना जगाता है। हम सत्यनिष्ठा से अपने देश और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने का संकल्प लेते हैं। सभी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए भारत के ध्वज संहिता का पालन करने का भी संकल्प लिया। बाईक रैली में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार सहित अनेक जिला अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी और आमजन सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page