9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन… बनेंगे प्राचार्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं को पदोन्नत कर प्राचार्य बनाया जा रहा है। इस बार पहली बार उनकी पदस्थापना काउंसिलिंग के जरिए की जाएगी। यह प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी।

पिछली सरकार में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, जिसके चलते कई अधिकारियों पर कार्रवाई करनी पड़ी थी। मौजूदा सरकार ने इस अनुभव से सबक लेते हुए नई और पारदर्शी व्यवस्था लागू की है।

845 प्राचार्यों की होगी पदस्थापना काउंसिलिंग

शिक्षा विभाग के अनुसार, 1262 पदोन्नत प्राचार्यों में से 417 पहले से ही प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें वहीं पदस्थ रहना होगा। शेष 845 प्राचार्यों की पदस्थापना काउंसिलिंग से तय की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि प्राचार्य (टी) संवर्ग के लिए कुल 1335 पद हैं। इनमें से अप्रैल से जुलाई तक 73 प्राचार्य रिटायर हो गए या उनका निधन हो गया।

एक वर्ष के भीतर रिटायर होने वाले प्राचार्यों को मिलेगा मौका

काउंसिलिंग प्रक्रिया में भी स्पष्ट प्राथमिकता तय की गई है। सबसे पहले एक वर्ष के भीतर रिटायर होने वाले प्राचार्यों को मौका दिया जाएगा। इसके बाद दिव्यांग (महिला और पुरुष) प्राचार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। फिर महिला प्राचार्यों और अंत में पुरुष प्राचार्यों की पदस्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि जैसे युक्तियुक्तकरण में छात्रों के हित में फैसले लिए गए, वैसे ही तबादलों और पदस्थापना की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। सीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।

1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन | 9 साल बाद 1262 व्याख्याताओं का प्रमोशन | 1262 lecturers become principals | CG News | cg news update | cg news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    16 साल से नहीं बढ़ी एमपी कर्मचारियों की त्योहार अग्रिम राशि! कर्मचारी संघ ने CM और मुख्य सचिव को लिखा पत्र

    मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। सीएम को लिखे गए इस लैटर में कर्मचारियों ने त्योहार अग्रिम राशि को…

    Read more

    MP राज्य पुलिस सेवा में बड़ा बदलाव : 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें लिस्ट

    मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे संबंधित आदेश रात के 11 बजे जारी किए गए। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    You cannot copy content of this page