एमपी जिला अध्यक्ष लिस्ट में कांग्रेस ने किया प्लान-बी पर काम, फिर विरोध के सुर क्यों?

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जमीनी स्तर की राजनीतिक को मजबूत करने के लिए 16 अगस्त को संगठनात्मक बदलाव किया। पार्टी ने सभी 71 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष की घोषणा की, जिनमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के अध्यक्ष शामिल हैं। इसके बाद से ही पार्टी के अंदर विरोध के सुर देखने को मिल रहे हैं।

राज्य में कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने ही जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी दिखाते हुए विरोध कर रहे हैं। कई जिले से इस्तीफे की भी खबर है।

जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद विरोध

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को गुना जिले का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद विरोध देखने को मिला है। वहीं, राघोगढ़ के आरोन में जयवर्धन सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का पुतला फूंका गया है। इस दौरान जीतू पटवारी के खिलाफ नारे भी लगाए गए हैं। 

ये भी पढ़िए…कांग्रेस नेता अरुण यादव बोले एमपी में भी मतदाता सूचियों की होगी जांच

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जयवर्धन सिंह की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। ऐसे में उनके लिए यह अनुचित है। बता दें कि, नए जिला अध्यक्षों को बनाए जाने को लेकर दबे जुबान में विरोध देखने को मिल रहा है।  

इसके अलावा सतना, गुना और बुरहानपुर के अलावा राज्य के अलग-अलग जगहों पर नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। 

लिस्ट में सीएम रेस में शामिल नेता को भी मौका

जिला अध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे नेता को भी मिला है, जो 2023 एमपी इलेक्शन के दौरान आदिवासी सीएम फेस की रेस में शामिल थे। जिनका नाम ओमकार सिंह मरकाम है। उन्हें डिंडौरी से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

ये भी पढ़िए…MP News: कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष के फार्मूले में इंदौर से उठा शोभा ओझा का नाम, जयवर्धन, नकुल, सचिन, प्रियवत्त के भी नाम

दो मुस्लिम नेताओं को भी मिला मौका

जिला अध्यक्ष नियुक्ति पत्र में दो मुस्लिम नेताओं को भी शामिल किया गया है। पन्ना और सतना शहर में मुस्लिम नेता को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

चार महिलाओं को भी मिला मौका

कांग्रेस ने 71 जिला अध्यक्षों की लिस्ट में केवल चार महिला को शामिल किया है, जिसमें आगर-मालवा से विजयलक्ष्मी तंवर, खंडवा शहर से प्रतिभा रघुवंशी, नरसिंहपुर से सुनीता पटेल और सिंगरौली ग्रामीण से सरस्वती सिंह मरकाम को मौका मिला है। 

आदिवासी सीट पर कांग्रेस का प्लान-बी 

बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की ओर से आदिवासी सीट पर हमेशा गैर आदिवासी नेता को मौका मिलता रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के सारे पद आदिवासी लोगों के लिए आरक्षित रहते हैं। ऐसे में पार्टी संगठन के पद पर गैर आदिवासी नेता को मौका देती है। ताकि, 35 से 40 फीसदी गैर आदिवासी वोट बैंक को भी साधा जा सके। 

पार्टी ने आदिवासी सीट पर गैर आदिवासी नेताओं को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है, इसमें डिंडोरी में विधायक ओमकार सिंह मारकम और मंडला में पूर्व विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले को मौका मिला है।

ये भी पढ़िए… मध्य प्रदेश की बेटी IAS शीतला पटले की कहानी हर लड़की को देती है उड़ान की हिम्मत

प्रमुख सीट पर कांग्रेस ने दी खास को कमान

  • इंदौर शहर: चिंटू चौकसे
  • इंदौर ग्रामीण: विपिन वानखेड़े
  • भोपाल शहर: प्रवीण सक्सेना
  • सतना शहर: आरिफ इकबाल सिद्दीकी
  • भोपाल ग्रामीण: अनोखी मानसिंह पटेल
  • उज्जैन शहर: मुकेश भाटी

छह मौजूदा विधायक को भी मिला मौका

  • गुना: जयवर्धन सिंह (विधायक)
  • उज्जैन ग्रामीण: महेश परमार (विधायक)
  • बालाघाट: संजय उईके (विधायक)
  • डिंडौरी: ओमकार सिंह मरकाम (विधायक) 
  • सतना ग्रामीण: सिद्धार्थ कुशवाह (विधायक)
  • कटनी शहर: अमित कुमार शुक्ला
  • रायसेन: देवेन्द्र पटेल (विधायक)

11 पूर्व विधायकों को भी मिला मौका

  • अलीराजपुर: मुकेश पटेल
  • कटनी शहर: कुंवर सौरभ सिंह
  • मंडला: डॉ अशोक मर्सकोले
  • नरसिंहपुर: सुनीता पटेल
  • राजगढ़: प्रियव्रत सिंह
  • रतलाम ग्रामीण: हर्ष विजय गहलोत
  • बैतूल : निलय डागा 
  • जबलपुर ग्रामीण: संजय यादव
  • बुरहानपुर ग्रामीण: रविंद्र महाजन 
  • पांढुर्णा: जतन उईके
  • इंदौर ग्रामीण: विपिन वानखेड़े 

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page