विष्णु के कैबिनेट विस्तार में 3 नए मंत्री, गजेंद्र, राजेश,खुशवंत हुए कैबिनेट में शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट के विस्तार हो गया। राजभवन में तीन नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली। गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल कैबिनेट में नए सदस्य के रूप में शामिल हो गए हैं । हरियाणा फॉर्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में अब सीएम समेत 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मी तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम सबसे आगे

पुरानों को मायूसी-नए चेहरों पर खुशी 

सीएम ने इस मंत्रिमंडल विस्तार में पुरानों की जगह नए चेहरों को मौका दिया है। इनके जरिए जातीय संतुलन साधने की कोशिश की गई। एक ओबीसी, एक एससी और एक सामान्य वैश्य समाज के सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

प्रदेश में सतनामी समाज का बड़ा प्रभाव है। सतनामी के बाद यादव समाज भी बड़ी संख्या में है। वहीं बृजमोहन अग्रवाल के बाद वैश्य समाज से कोई सदस्य कैबिनेट में नही था,यह कमी भी पूरी की गई है। राजेश अग्रवाल को पीएचई, गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा और गुरु खुशवंत को पर्यटन विभाग दिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें… 21 अगस्त से पहले होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ

यह है हरियाणा फॉर्मूला

हरियाणा में सीएम समेत 14 सदस्यों का मंत्रिमंडल है। वहां भी विधानसभा की 90 सीटें हैं। इसी तर्ज पर 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में भी सीएम समेत मंत्रिमंडल में 14 सदस्य हो गए हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में 12 मंत्री ही रहे हैं लेकिन इस बार 13 मंत्री बनाये गए हैं। विधानसभा के कुल सदस्यों के 15 फीसदी के हिसाब से मंत्रिमंडल बनाया जाता है। इस आधार पर 13.5 यानी 14 सदस्य तक हो सकते हैं,जिनमे सीएम भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में BJP सांसद और विधायकों की लगेगी क्लास, प्रशिक्षण बैठक में बन जाएगा मंत्रिमंडल का खाका

ये बने विष्णु की टीम के नए सदस्य 

Gajender yadav the sootr

गजेंद्र यादव : यादव समाज को साधने के लिए गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया गया। यादव समाज की भी प्रदेश में बड़ी आबादी है। गजेंद्र दुर्ग से पहली बार के विधायक हैं। वे 1999-2004 तक नगर निगम में पार्षद रहे। दो बार बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे हैं। 2023 के चुनाव में अरुण वोरा को हराया। आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पिता छत्तीसगढ़ प्रांत के संघचालक रहे हैं। 

Guru khushvant the sootr

गुरु खुशवंत साहेब : गुरु खुशवंत साहेब आरंग से पहली बार के विधायक हैं। वे छत्तीसगढ़ में असर रखने वाले सतनामी समाज के गुरु माने जाते हैं। वे सतनामी समाज के गुरु बालदास के पुत्र हैं। समाज के प्रमुख धार्मिक केंद्र भंडारपुरी गुरु गद्दी के उत्तराधिकारी हैं। एससी सीटों पर बड़ा प्रभाव रखते हैं। ये कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए।

Rajesh agarwal the sootr

राजेश अग्रवाल : राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से पहली बार के विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव को चुनाव में हराया है। साय कैबिनेट में वैश्य समाज का कोई मंत्री नहीं है इसलिए इनको ये ज़िम्मेदारी दी गई।। अग्रवाल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।  

ये खबर भी पढ़ें… पहली बार विदेश यात्रा पर जाएंगे सीएम साय: जापान और दक्षिण कोरिया में निवेश बढ़ाने पर फोकस

ये है विष्णु कैबिनेट का चेहरा

सरगुजा 

सीएम विष्णुदेव साय
लक्ष्मी राजवाड़े
रामविचार नेताम
श्यामबिहारी जायसवाल
राजेश अग्रवाल

बिलासपुर 

डिप्टी सीएम अरुण साव
लखनलाल देवांगन
ओपी चौधरी

दुर्ग 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा
दयालदास बघेल
गजेंद्र यादव

रायपुर 

टंकराम वर्मा
गुरु खुशवंत साहेब

बस्तर 

केदार कश्यप

thesootr links

द सूत्र कीt खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार | विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार | छत्तीसगढ़ नए मंत्री | दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव | आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब | अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल

  • Related Posts

    नगर परिषद में अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने किया ध्वजारोहण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद बरेली में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने मॉं सरस्वती और भारत माता की विधिवत पूजन…

    Read more

    0x0ea384c1

    0x0ea384c1

    Read more

    You cannot copy content of this page