मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नर्मदापुरम के सेठानी घाट से पैदल मार्च करने के लिए किसान बड़ी संख्या में अपने वाहनों से नर्मदापुरम के लिए निकले। किसानों को नर्मदापुरम से पैदल भोपाल मुख्यमंत्री आवास पहुंचना था। नरसिंहपुर,नर्मदापुरम,रायसेन,सीहोर और हरदा के किसानों को अपने-अपने जिले में अत्यधिक पुलिस बल पर लगाकर रोक दिया गया। रायसेन जिले के किसान महापंचायत और राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के पदाधिकारियों को बाड़ी पुलिस और बरेली पुलिस ने टोल नाके पर रोक कर देर शाम तक रखा। इस आंदोलन में आपको बता दे कि 19 संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका थी,जिन संगठनों के पदाधिकारियों को डिटेल किया गया था,उन सबको शाम होते-होते छोड़ दिया गया। किसान एक बार फिर अपना पैदल मार्च करते हुए नर्मदापुरम से भोपाल की ओर रवाना हो चुके हैं, जो की कल शाम तक भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग कर रहे है।

 

 

  • Related Posts

    बरेली में शुरू हुई प्रतिदिन सोनोग्राफी की सुविधा

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली। नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। शारदा देवी सोनोग्राफी सेंटर वार्ड न 05 किनगी…

    Read more

    9 सितंबर को बरेली शहर के इन क्षेत्रों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, बरेली (शहर) द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी की गई है। कंपनी…

    Read more

    You cannot copy content of this page