गणेशोत्सव: बरेली सिविल अस्पताल, गणेश जी ने मिटाया जाति-धर्म का भेदभाव

हर धर्म के लोग मिलकर कर रहे पूजन- संजीव अली हैं मिसाल

भजन मंडली ने भक्ति गीत गाए

प्रदीप धाकड़,
बरेली (रायसेन )।

नगर का सिविल अस्पताल सद्भावना की मिसाल है। श्री गणेशोत्सव में यहाँ जाति-पाति का भेद मिट जाता है। यहाँ सभी धर्म के नागरिक भगवान् श्रीगणेश जी पूजा आरती में शामिल होते हैं।इस वर्ष भी श्री गणेश उत्सव समिति सिविल अस्पताल द्वारा भव्य रूप से मंगलमूर्ति गणपतिजी की स्थापना की गई है। अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए गणपति बप्पा की सेवा कर रहे हैं।

भक्ति संध्या में गूंजे भक्ति गीत

सोमवार की रात अस्पताल परिसर में खाटू श्याम भजन मंडल, बरेली द्वारा भक्ति संध्या एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के सभी कर्मचारी, डॉक्टर और उनके परिजन शामिल हुए। भजनों की गूंज और श्रद्धा भाव से वातावरण भक्तिमय बन गया। उपस्थित लोगों ने भजनों पर तालियां बजाईं और झूमकर गणपति बप्पा का जयकारा लगाया।

सभी समान है, नहीं रहता भेदभाव

उल्लेखनीय है कि अस्पताल के एक्स-रे विभाग में कार्यरत संजीव अली, जो कि मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं, प्रतिवर्ष गणपति स्थापना और पूजन में विशेष रुचि लेते हैं। वे न केवल नियमित रूप से आरती में शामिल होते हैं, बल्कि आयोजन के प्रमुख आकर्षण और केंद्र बिंदु भी रहते हैं। उनकी यह धार्मिक सौहार्द्र की मिसाल अस्पताल परिसर में खास चर्चा का विषय बनी रहती है। उत्सव में बाबू संतोष पटेल, संजीव अली, शिवम धाकड़, यशपाल धाकड़ और पुरुषोत्तम पटेल का विशेष योगदान रहता है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अस्पताल परिवार सक्रिय रूप से भाग लेगा।

  • Related Posts

    नगर परिषद में अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने किया ध्वजारोहण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद बरेली में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने मॉं सरस्वती और भारत माता की विधिवत पूजन…

    Read more

    डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के एम.पी. बोर्ड शाखा में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के…

    Read more

    You cannot copy content of this page