एनएच-45 पर हादसा: गाय बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, ड्राइवर-हेल्पर सुरक्षित

भौड़िया में मंदिर के पास पलटा कोल्डड्रिंक से भरा ट्रक

 

रणधीर धाकड़
भौड़िया(बरेली)।

बुधवार सुबह एनएच-45 भौड़िया बस स्टैंड, श्रीराम जानकी मंदिर के पास एक कोल्डड्रिंक से भरा ट्रक पलट गया। यहीं पास में ही सरकारी स्कूल भी है और कुछ दुकानें भी हैं।गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर सुरक्षित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे राम जानकी मंदिर के पास पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि ट्रक में सवार ड्राइवर और हेल्पर दोनों सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन सड़क किनारे स्कूली बच्चे बस के इंतजार में खड़े रहते हैं । हादसे के थोड़े समय पहले ही बच्चे एवं यात्री बस में बैठकर निकल चुके थे, वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं लोगों ने बताया कि प्रतिदिन मार्ग पर अक्सर मवेशी सड़क पर बैठी रहती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page