पूजा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल सृजन मेले का आयोजन किया गया।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन।

बरेली की अग्रणी शिक्षण संस्था पूजा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल सृजन मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली नगर अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं विशेष अतिथि के रूप में के. के.वाणी प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली एवं पूर्व पार्षद सी एल. पटेल एवं गुरु कोचिंग के संचालक निलेश धाकड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गायन किया गया। सभी अतिथियों का संस्था प्राचार्य श्रीमति नीता धाकड़ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बाल सृजन मेले में विद्यालय के नोनिहालो द्वारा वैष्णो देवी मंदिर,नर्मदा परिक्रमा,ज्वालामुखी, बारना डैम,डे नाईट वर्किंग,चंद्रयान,वॉटर पुरीफिकेशन,हांटेड हाउस,मानव संग्रहालय,भोजपुरमंदिर,केदारनाथ मंदिर,भूल भुलैया,ट्रैफिक लाइट्स,मींस ऑफ़ ट्रांसपोर्ट,सोलर पैनल,चलो गांव की ओर,वॉटरफॉल,चिड़ियाघर,पार्क,कुरुक्षेत्र,हॉस्पिटल,वाटर हार्वेस्टिंग, विज्ञान प्रदर्शनी,तारामंडल,चर्च सांता क्लॉस के मॉडल्स और प्रोजेक्ट बनाए गए। एक और छात्र छात्राओं द्वारा ब्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। अतिथियों और पालकों ने ब्यंजनों का लुप्त उठाया। विद्यालय में पधारे मुख्य अतिथि विशेष अतिथि और अतिथि गणों द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया और उनके इस रचनात्मक कार्य की सराहना की साथ ही विद्यालय के शिक्षक गणों की भी बहुत प्रशंसा की। विद्यालय की संचालक प्राचार्य नीता धाकड़ द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page