हाईवे जाम: ‘भोपाल से मंडीदीप’ तक, दुष्कर्म के मामले में लाठीचार्ज

गौहरगंज में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में हिंदू संगठनों ने किया हाईवे जाम।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल

रायसेन जिले में गौहरगंज में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के विरोध में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर मंडीदीप में सोमवार सुबह 11 बजे से हाइवे जाम कर रखा है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई है। इसी बीच सूत्रो से खबर आ रही है कि लाठीचार्ज किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।

पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर जगह-जगह छापामार कार्रवाई के साथ ही दस टीमों को इस कार्य में लगा रखा है, लेकिन घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़वाने पर ईनाम घोषित किया है। रविवार को जिले औबेदुल्लागंज और सुल्तानपुर नगर सहित बिनेका में इस घटना को लेकर खासा विरोध दिखा और आज सोमवार को बाड़ी और रायसेन के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान सुबह से देर शाम तक बंद रखे। इस दौरान लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और औबेदुल्लागंज में बायपास जोड़ के समीप बड़ी देर तक चक्काजाम किया गया। जिससे भोपाल-जबलपुर सहित बैतूल-नागपुर की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बताया जा रहा है कि गौहरगंज में रहने वाला 23 वर्षीय सलमान उर्फ नजर पिता शहाबुद्दीन शुक्रवार शाम पास के एक गांव गया। यहां दुकान से चाकलेट लेकर घर के बाहर खेलती हुई छह साल की बच्ची को देकर अपने साथ जबरदस्ती जंगल में ले गया। जब नाबालिग के माता-पिता कुछ देर बाद घर से दूर उसे खोजते हुए पहुंचे, तो नाबालिग खून में लथपथ हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल औबेदुल्लागंज अस्पताल ले गए। दो घंटे तक औबेदुल्लागंज में उपचार ना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी कार से नाबालिग को एम्स ले गए। घटना के बाद आरोपी सलमान मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page