कलेक्टर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में उज्जवला 3.0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  ( रायसेन )

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। उन्होंने विकासखण्डवार समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि धरती आबा अभियान में सम्मिलित पंचायतों में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन प्रदाय किए जाएं। गैस एजेंसी संचालकों को भी निर्देशित किया कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर गैस कनेक्शन वितरित किए जाएं। बैठक में बताया गया कि जिले में धरती आबा अभियान में सम्मिलित सभी 94 ग्रामों में 7838 परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदाय किए जा चुके हैं तथा शेष हितग्राही परिवारों को भी शीघ्र गैस कनेक्शन वितरण की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी और गैस एजेन्सी संचालक उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page