कलेक्टर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  ( रायसेन )

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल और समूह नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विकासखण्डवार प्रगतिरत एक-एक नलजल योजना की वर्तमान स्थिति और कार्य पूर्ण नहीं होने का कारण जानते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी योजनाओं का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर विश्वकर्मा ने पीएचई तथा वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि नल जल योजना के क्रियान्वयन हेतु पत्राचार या अनुमति प्रदान करने में विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होंने एकल योजना में एफएचटीसी की समीक्षा के दौरान बाड़ी विकासखण्ड में अभी भी 4914 कनेक्शन प्रदाय किया जाना शेष रहने पर नाराजगी जाहिर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज विकासखण्ड अंतर्गत 2221 नल कनेक्शन, सांची विकासखण्ड अंतर्गत 3719 कनेक्शन सहित अन्य विकासखण्डों में कनेक्शन दिया जाना बाकी रहने पर संबंधितों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराते हुए कनेक्शन प्रदाय किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले में क्रियान्वित समूह नलजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गैरतगंज-बेगमगंज समूह जल प्रदाय योजना, हलाली समूह जल प्रदाय योजना, उदयपुरा समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो के प्रत्येक चरण की जानकारी लेते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम, वन विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page