कलेक्टर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में उज्जवला 3.0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  ( रायसेन )

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। उन्होंने विकासखण्डवार समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि धरती आबा अभियान में सम्मिलित पंचायतों में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन प्रदाय किए जाएं। गैस एजेंसी संचालकों को भी निर्देशित किया कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर गैस कनेक्शन वितरित किए जाएं। बैठक में बताया गया कि जिले में धरती आबा अभियान में सम्मिलित सभी 94 ग्रामों में 7838 परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदाय किए जा चुके हैं तथा शेष हितग्राही परिवारों को भी शीघ्र गैस कनेक्शन वितरण की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी और गैस एजेन्सी संचालक उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page