श्री शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला ने जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवान का किया सम्मान

बरेली नगर के दिव्यांश सोनी ने मारी बाजी

जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता जिले के पहलवानों ने लिया भाग

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

प्रेम नगर कॉलोनी हनुमान मंदिर मैं मंडीदीप सरकारी खेल मैदान में आयोजित जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन श्री रामराज हिंदू संगठन के तत्वाधान में आयोजित किया गया एवं गौ माता के सम्मान में जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों का आज श्री शिव अखाड़ा एवं एवं व्यायाम शाला के तत्वाधान में सम्मान कार्यक्रम रखा जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी की अध्यक्षता में इन पहलवान का सम्मान किया गया जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवान दिव्यांश सोनी ,विक्रम यादव, नमन पटवा, तरुण ठाकुर, देवांश ठाकुर ने गौ माता के सम्मान में जिला केसरी कुश्ती संघ प्रतियोगिता मंडीदीप में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर बरेली का नाम पहलवान ने रोशन किया जिसमें जिले में अब्बल नंबर के पहलवान दिव्यांश सोनी ने अपना स्थान प्राप्त कर जिला केसरी सम्मान प्राप्त किया इसी अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में बताया कि हम सब मिलकर नगर में पहलवानों के लिए एक अच्छा मार्गदर्शन मिले और हम कुश्ती को आगे बढ़ाने के लिए शहर में कहीं भी व्यायाम शाला पहलवानों के लिए स्थान देंगे जिससे वह बरेली का नाम जिले का नाम रोशन करें प्रदेश भर में कुश्ती समाज को एक नई दिशा मिले और आज का युवा कुश्ती में भाग लेकर अपने परिवार का समाज का नाम ऊंचा करें यही हमारी आशा है दिव्यांश सोनी को हार फूल माला डालकर चौधरी ने उनके पिता दिनेश सोनी को भी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की आप बच्चों को आगे बढ़ाएं हम सब आपके साथ हैं और वैसे ही आप बच्चों के साथ मेहनत करते हैं जिला कुश्ती संघ के सचिव गोपाल स्वरूप ठाकुर ने भी सभी पहलवान का भरपूर स्वागत किया और उनकी प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने का आश्वासन दिया समाज में युवाओं का आज जो कुश्ती खेल पर रुचि नहीं है, उन युवाओं से आग्रह किया है कि कुश्ती में भाग ले देश में नाम रोशन करें वहीं वार्ड नंबर 04 प्रेम नगर कॉलोनी के पार्षद पूरन सिंह धाकड़ ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया और प्रशंसा की एवं संजय शर्मा पत्रकार ने भी समस्त खिलाड़ियों का सम्मान किया साथ में खिलाड़ियों के लिए प्रदेश लेवल पर खेल कर अपने बरेली जिला रायसेन का नाम रोशन करें, योग समिति के अध्यक्ष उमरा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पहलवानों को योग में रुचि रखनी चाहिए सवेरे जल्दी उठ कर दौड़ना एवं घूमना चाहिए योग करने से शरीर मस्त रहता है कुश्ती में काम आता है। हमारी बरेली नगर के पत्रकार साथी अनिल वर्मा ने भी बरेली नगर में कई दिनों से व्यायाम शाला एवं पहलवान का सही से मार्गदर्शन नहीं मिलने की बात कहीं आज उन्हें खुशी है कि बरेली नगर के कहीं पहलवान बाहर जाकर बरेली का नाम रोशन करते है उन्होंने सभी पहलवानों की बहुत प्रशंसा की, बरेली नगर के सामाजिक ‌ नागरिकों मैं बरेली हिंदू समिति के अध्यक्ष दिनेश ववेले, भागचंद उईके ,संजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, शारदा सराठे ,हरिचरण बारीबा, उमराव प्रसाद कुशवाह , कुश्ती संघ के कोच दिनेश सोनी, महेंद्र सोनी, पार्षद रणधीर चौधरी, सूरज सिंह मेहरा, कैलाश ठाकुर, राकेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू, अनिल वर्मा पत्रकार, लक्ष्मी रैकवार, बरेली नगर के लोगों ने भरपूर बधाइयां दी।

  • Related Posts

    पंडित खुशीलाल शर्मा महाविद्यालय में तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में आगामी 19, 20 एवं 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    बरेली सिविल अस्पताल को मिली एक और डायलिसिस मशीन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन जिले में बरेली स्थित शासकीय सिविल अस्पताल की डायलिसिस इकाई को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के विशेष प्रयासों से स्वास्थ्य विभाग के माध्यम…

    Read more

    You cannot copy content of this page