पंडित खुशीलाल शर्मा महाविद्यालय में तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला आयोजन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल

पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में आगामी 19, 20 एवं 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय कार्यशाला के क्रम में आज गुरूवार को प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे तिरु-अनंतपुरम के डॉ. पी मुरलीकृष्ण द्वारा Neuro / spine disorders तंत्रिका एवं रीढ़ संबंधी रोग ऑटिज़्म, माइग्रेन, गृहणी रोग एवं सोरायसिस के 25 मरीजों का तथा नागपुर के डॉ. सचिन चंडालिया द्वारा Neuro/ spine disorders तंत्रिका एवं रीढ़ संबंधी रोग, संधिवात, गठिया वात, त्वचा संबंधित विकार, श्वास रोग (दमा) जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित चयनित 27 रोगियों को निःशुल्क परामर्श देकर पंचकर्म चिकित्सा का लाभ दिया गया।

साथ ही पंचकर्म की चिकित्सा बस्ति एवं नस्य का सजीव चित्रण किया गया। आगामी दो दिनों में इसी तारतम्य में अन्य विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारियों का निःशुल्क परामर्श किया जाएगा।
पूर्व पंजीयन कर अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठाएं।पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर- 9407421155, 8770206854, 7898278912,7470832831
पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page