खेरापति माता मंदिर बरेली पर कल पंचमी को होंगी भव्य महाआरती

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र श्री खेरापति माता मंदिर बरेली पर हऱ वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचमी तिथि पर माता जगत जननी माँ खेरापति माता की संगीतमयी महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है । रुद्राक्ष म्यूजिकल ग्रुप बरेली के संगीत संयोजन में माता रानी की महाआरती के साथ देवी गीत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । महाआरती में मुकुल कश्यप मातेश्वरी कम्प्यूटर के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर एवं माता जी कि महाआरती का ऑनलाइन प्रसारण किया जायेगा। खेड़ापति माता मंदिर को इन दिनों आधुनिक लाइट की दूधिया रौशनी से श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है। फूल माला डेकोरेशन के साथ साज सज्जा की गई हैं। मंदिर को प्रत्येक नवरात्रि में सजाया जाता है एवं अष्टमी पर माता रानी का श्रंगार किया जाता है। खेरापति माता मंदिर बरेली के अध्यक्ष मनीष मदरवंशी के साथ बाल मुकुंद राय,मोहन साहू,यतीश चौबे,श्याम सिंह कोली,ओंकार धाकड़,नरेंद्र राय,राजकुमार साहू, सचिन राय,अनिल सिलावट,पप्पू राजपूत सहित समस्त सदस्यों ने सभी नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महाआरती में शामिल होने का आग्रह किया है।
मंदिर अध्यक्ष मनीष मदरवंशी ने नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से माताओं – बहनों से विशेष आग्रह किया है कि 11 – 11 दीपक लेकर महाआरती में अवश्य पधारे।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page