शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। शहीद दिवस के पावन अवसर पर 23 मार्च को दूरदर्शन द्वारा एक विशेष लाइव कार्यक्रम “नमस्कार एमपी” के अंतर्गत प्रसारित किया जाएगा। प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का विषय रहेगा— “साहित्य में बलिदान की गूंज”।

दूरदर्शन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं इतिहास-चिंतक सत्यनारायण याज्ञवल्क्य इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वे साहित्य में बलिदान की परंपरा, उसके ऐतिहासिक संदर्भ और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालेंगे। उल्लेखनीय है कि सत्यनारायण याज्ञवल्क्य इतिहास एवं दर्शनशास्त्र के विद्वान होने के साथ-साथ विलीनीकरण आंदोलन के अमर शहीदों के बलिदान पर आधारित “श्रद्धांजलि” जैसी महत्वपूर्ण पुस्तक के लेखक भी हैं। उन्होंने यह पुस्तक छह जनवरी 1993 में लिखी थी।

कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रहेगी कि दर्शक लाइव प्रसारण के दौरान फोन के माध्यम से जुड़कर अपने प्रश्न पूछ सकेंगे और विषय पर संवाद स्थापित कर सकेंगे।

शहीद दिवस पर प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम साहित्य, इतिहास और राष्ट्रभावना के संगम का एक सशक्त माध्यम बनेगा, जिससे प्रदेशवासियों को प्रेरणा प्राप्त होगी।इस दौरान दर्शक दूरदर्शन केन्द्र के फोन नंबर 0755-2660049 एवं 2660632 पर फोन लगाकर प्रश्न भी पूछ सकते हैं।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page