11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी में आयोजित…

बरेली, 21 जून 2025

प्रदीप धाकड मो. 9425654291

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बरेली कृषि उपज मंडी में शा.बा.उ.मा. विद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी की अध्यक्षता और अनुविभागीय अधिकारी संतोष मुदगल की विशेष उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव का योग दिवस कार्यक्रम में उद्धबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम सुबह 6 बजे प्रारंभ होकर से 7.45 बजे तक आयोजित किया गया । इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के साथ नगर पीएमश्री कन्या स्कूल,शा.बा.उ.मा. विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित नगर परिषद,मंडी के कर्मचारियों को योग प्रशिक्षक शिक्षक गोहले ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,न.प.विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू, पूर्व पार्षद लाखन सिंह राजपूत, पूर्व शिक्षक जेपी ठाकुर, एसडीएम संतोष मुद्वगल, तहसीलदार रामजी लाल वर्मा,वीएमओ हेमंत यादव, मंडी सचिव रितु गढवाल सहित शासकीय सेवकों, विद्यार्थियों, विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों और नागरिकों द्वारा सहभागिता की।

  • Related Posts

    जनसुनवाई में कलेक्टर विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया निराकरण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई…

    Read more

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली नगर कार्यकारिणी की हुई घोषणा

    निखिल खरे बने पुनः नगर अध्यक्ष, सूरज सिंह ठाकुर बने नगर मंत्री सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। स्थानीय रामलीला मैदान सभागृह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैठक संपन्न…

    Read more

    You cannot copy content of this page