स्वस्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी है- स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व प्रसिद्ध भीमबेटका में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित…

बरेली,रायसेन. 21 जून 2025
प्रदीप धाकड़
मो.9425654291
ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित थीम ’’एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ पर रायसेन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमबेटका में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सामूहिक योग कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल, विधायक पटवा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा नागरिकों द्वारा एक साथ योगाभ्यास किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। यह हमारे स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है। मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों को स्वस्थ रखने में योग अद्वितीय है, भारत की इस अमूल्य धरोहर को विश्व में स्थान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज ’योग’ पूरे विश्व में लोगों की जीवन शैली बन चुका है। भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने से मानसिक तनाव से मुक्त रहने के साथ-साथ व्यक्ति निरोगी भी रहता है।
  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page