रायसेन, बरेली, 23 जुलाई 2025 — रायसेन कलेक्टर विश्वकर्मा ने मूंग उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक किया निरीक्षण।

रायसेन,बरेली, 23 जुलाई 2025 
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291

रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा मूंग उपार्जन केन्द्र शिव शक्ति वेयरहाउस बाबई तथा विजय विहार वेयरहाउस तहसील बाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मूंग खरीदी कार्य का जायजा लिया और उपार्जित की जा रही मूंग की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने उपस्थित अमले को निर्देश दिए कि मूंग तुलाई और उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता और उपार्जन नीति के अनुरूप हो, लापरवाही या अनियमितता की शिकायत प्राप्त ना हो। कलेक्टर विश्वकर्मा ने मूंग विक्रय हेतु आए किसानों से भी चर्चा कर उपार्जन केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं तथा मूंग खरीदी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि शासन द्वारा सभी पंजीकृत किसानों से मूंग की खरीदी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य उपार्जन केन्द्रों पर किया जा रहा है। मूंग उपार्जन शासन की नीति के अनुरूप हो तथा किसानों को मूंग विक्रय के दौरान परेशानी या कठिनाई ना हो इसके लिए कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा स्वयं भी उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक भ्रमण कर उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page