समस्या लेकर पहुंचे समाजसेवक को SDM ने दी थप्पड़ मारने की धमकी

मुरैना जिले के सबलगढ़ एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान तनावपूर्ण घटना घटी। रामपुर निवासी एक समाजसेवक अपनी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। उन्होंने एसडीएम अरविंद माहौर के सामने प्रशासन की लापरवाही और जनहित से जुड़ी समस्याओं को उठाया।

समाजसेवक के सवालों पर एसडीएम का गुस्सा फूट पड़ा, और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि  SDM अरविंद माहौर ने गुस्से में समाजसेवक से कहा, “जाते हो या थप्पड़ मारूं?” SDM की धमकी के बाद समाजसेवी बाहर चले गए और गमछा बिछाकर मंजीरे बजाने लगे। 

ये खबर भी पढ़िए… इंदौर विकास प्राधिकरण कान्ह, सरस्वती नदी रिवरफ्रंट बनाएगा, दिव्यांग के लिए अनूठी सुगम्य लाइब्रेरी

समाजसेवी संगठनों की कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद समाजसेवी संगठनों ने प्रशासन के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यदि जनसुनवाई में अधिकारियों का व्यवहार ऐसा होगा, तो लोग अपनी समस्याएं लेकर कहां जाएं। समाजसेवकों और अन्य नागरिकों का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। यदि अधिकारियों का ऐसा रुख रहेगा, तो जनता को न्याय मिलने की उम्मीद कैसे हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए… भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर में EOW की कार्रवाई, संयुक्त आयुक्त 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

SDM के इस व्यवहार ने प्रशासन की जवाबदेही और अधिकारी के आम जनता के साथ संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजसेवी संगठनों का कहना है कि इस तरह के घटनाक्रम से प्रशासन की छवि पर बुरा असर पड़ता है और जनता का विश्वास प्रशासन से उठ सकता है।

ये खबर भी पढ़िए… CMHO संजय मिश्रा की निजी लैबों में हिस्सेदारी, फर्जी दस्तावेज, दो विवाह और बेनामी संपत्ति साबित

ये खबर भी पढ़िए… कथावाचक राधा यादव का विवाद एमपी पहुंचा, यादव को मना कर ब्राह्मण से कराई कथा

वायरल वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इससे जुड़े कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो में एसडीएम और समाजसेवक के बीच की बहस स्पष्ट रूप से दिख रही है, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार पर समाज में चर्चा हो रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

समाजसेवियों | एमपी न्यूज 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page