फर्जी दूतावास खोलकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला STF के हत्थे चढ़ा

STF ने एक धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया है। हर्षवर्धन ने गाजियाबाद के एक इलाके में फर्जी दूतावास चलाया था। इस दूतावास के जरिए वह लोगों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था।

हर्षवर्धन ने खुद को वेस्ट आर्कटिक, सबोरगा, पुलावाविया और लोडोनिया जैसे फर्जी देशों का कांसुल एंबेसडर बताया। इन देशों का अस्तित्व वास्तविकता में नहीं था।

STF के छापा ये चीजें हुईं बरामद

एसटीएफ के अधिकारियों ने हर्षवर्धन जैन के घर से चार लग्जरी गाड़ियां, 34 फर्जी मोहरे, विदेश मंत्रालय की मोहर लगे नकली दस्तावेज, नकली प्रेस कार्ड, पैन कार्ड और कई देशों के डिप्लोमेटिक पासपोर्ट बरामद किए। इन देशों और कंपनियों के नाम हकीकत में अस्तित्व में नहीं थे। STF के अनुसार, हर्षवर्धन ने इन फर्जी देशों और कंपनियों के जरिए लोगों से पैसे वसूलने का नेटवर्क चलाया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

Top News : खबरें आपके काम की

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

ये काम चलते थे फर्जी दूतावास में

फर्जी दूतावास को चलाने के पीछे हर्षवर्धन का उद्देश्य अवैध रूप से विदेशों में काम दिलाने के नाम पर दलाली करना था। उसने फर्जी दस्तावेजों और मोहरों का इस्तेमाल कर इस नेटवर्क को फैलाया और कई नागरिकों को धोखा दिया। उसने अपनी गाड़ियों पर डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट लगवा रखी थीं, ताकि लोगों को यह विश्वास हो सके कि वह एक सच्चे दूतावास का हिस्सा है।

फर्जी दस्तावेज से नेटवर्क चलाता था

हर्षवर्धन जैन का व्यक्तिगत इतिहास भी दिलचस्प है। वह लंदन से MBA करके गाजियाबाद लौटा और विभिन्न देशों में काम दिलाने का दावा करते हुए एक व्यापारिक नेटवर्क चलाता था। इसके अलावा, हर्षवर्धन के पास कई फर्जी कंपनियों के दस्तावेज थे, जिनके माध्यम से वह दलाली करता था। उसने 2011 में बिना अनुमति के सैटेलाइट फोन मंगवाया था, जिससे उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

समस्या लेकर पहुंचे समाजसेवक को SDM ने दी थप्पड़ मारने की धमकी

दूतावास क्या होता है?

दूतावास (Embassy) एक सरकारी कार्यालय होता है, जिसे एक देश दूसरे देश में अपने नागरिकों की मदद और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विकास के लिए स्थापित करता है। दूतावास में विभिन्न कार्य होते हैं, जैसे कि वीजा सेवाएं, पासपोर्ट नवीनीकरण, कानूनी मदद और अन्य कांसुलर सेवाएं प्रदान करना। इसके अलावा, दूतावास देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा भी देता है।

दूतावास के कार्य…

  1. राजनयिक संबंध (Diplomatic Relations): दूतावास देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करता है।
  2. वाणिज्यिक सेवाएं (Commercial Services): व्यापार और वाणिज्य से संबंधित कार्य करता है।
  3. सांस्कृतिक आदान-प्रदान (Cultural Exchange): दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page