श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 जून से

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली नगर के श्री नरसिंह टेकरी हनुमान मंदिर,काछी मोहल्ला मैं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संगीत में साप्ताहिक कथा का आयोजन 1 जून 2026 सोमवार से 7 जून 2026 रविवार तक कथा का आयोजन किया जा रहा है, 1 जून को कलश यात्रा दोपहर 3:00 बजे श्रीजी मंदिर से प्रारंभ होगी कथा स्थल नरसिंह टेकरी मंदिर प्रस्थान करेगी। कथा व्यास श्री श्री गुरुजी 1008 ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल वालों के सान्निध्य मैं श्रीमदभागवत कथा का भावय आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर मालवीय परिवार में बड़े भाई हरीश मालवीय, हीरेंद्र मालवीय, लखन मालवीय, राहुल मालवीय, रोहित मालवीय, अंशुल मालवीय, अभिषेक मालवीय, आयुष मालवीय, अजय मालवीय, रुपेश वर्मा, राकेश वर्मा, एवं नगर क धार्मिक ,सामाजिक संस्था बरेली हिंदु उत्सव समिति , नर्सिंग टेकरी मंदिर समिति, खेड़ापति माता मंदिर समिति, महाकाल ग्रुप बरेली, शक्ति धाम मंदिर शक्ति धाम समस्त परिवार, श्री रामचरितमानस मंडल बरेली परिवार, श्रीजी मंदिर समिति बरेली, मधुर मानस मंडल बरेली, शिव अखाड़ा व्यायाम शाला समिति प्रेम नगर कॉलोनी, रामचरित मानस मंडल परिवार बरेली,शिव महिला मंडल समिति पशु चिकित्सालय, शिव महिला मंडल समिति होली चौक, बरेली नगर की सभी महिला मंडल समितियां इस कार्यक्रम में पधारे, एवं बरेली मालवीय एवं वर्मा परिवार की ओर से नगर के समस्त धार्मिक सामाजिक काछी मोहल्ला के बरेली नगर के समस्त नगर वासियों की ओर से कथा का आयोजन किया जा रहा है एवं समस्त मालवीय, वर्मा परिवार एवं नरसिंह टेकरी हनुमान मंदिर समिति ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में समस्त धर्म प्रेम बंधुओ एवं नगर के लोगों आसपास ग्रामीणों को इस कथा में पधारने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    राखी के पवित्र धागों में दिखा भाई-बहन का अटूट स्नेह, बहनों ने मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र,जनसेवा के लिए की मंगलकामना

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को बरेली के मानस सतसंग भवन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आत्मीय स्नेह की अनूठी तस्वीर देखने…

    Read more

    You cannot copy content of this page