विद्यार्थी प्रोत्साहन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को भेंट की गई पठन सहायक सामग्री
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली
बरेली/उदयपुरा। सेवा, सहयोग और प्रोत्साहन जहां पारिवारिक विरासत के रूप में मिले हों, वहां प्रत्येक उत्सव अनूठा हो ही जाता है। ऐसा ही वातावरण कुछ उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के नगरीय क्षेत्रों से लेकर गांव— गांव तक शुक्रवार को दिखाई दिया। अवसर था, शिवाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिज्ञान नरेंद्र पटेल के जन्मदिवस का। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री पटेल का जन्मदिन विद्यार्थी प्रोत्साहन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को पठन सहायक सामग्री भेंटकर उन्हे सुविधा के साथ शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना था।
याद दिला दें कि पटेल परिवार संगठन, समाज और सर्वजनहिताय कार्यों को समर्पित रहा है। अभिज्ञान पटेल के दादा शिवाजी पटेल रायसेन जिला भाजपा अध्यक्ष, रायसेन जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष और किरार समाज के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित दर्जनों दायित्वों को कुशलतापूर्वक निभाते रहे हैं। उन्हे कुशल संगठनकर्ता के साथ ही सभी के लिए अच्छा करने के प्रेरक माना जाता है। अभिज्ञान नरेंद्र पटेल के पिताजी नरेंद्र शिवाजी पटेल वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन में से मंत्री हैं। ये बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को जीते रहे हैं। अपने समय के अत्यंत मेधावी और बहुमुखी प्रतिभा संपन्न विद्यार्थी रहे श्री पटेल प्राचीनतम के प्रकाश में आधुनिकतम की व्याख्या करने में विशेष निपुण हैं। गीता सहित कई पुस्तकों के लेखक नरेद्र शिवाजी पटेल कर्म, भक्ति और ज्ञान का अद्भुत समन्वय हैं। यही कारण है कि बडी संख्या में लोग इनसे प्रेरणा ग्रहण करते रहे हैं।
ऐसे मना जन्मोत्सव


अभिज्ञान पटेल के जन्मोत्सव का शुभारंभ मदागन घाट, भारकच्छ में माँ नर्मदा जी पूजन से हुआ। इसके बाद वे गूगलवाड़ा, धाँधला, ढीमरदाना, मेहरागांव खुर्द होते हुए बरेली नगर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था टीम पहल और शिवाजी सेवा सदन पहुंचे। यहां उन्होने आत्मीयजनों की शुभकामनाएं विनम्र भाव से स्वीकार करते हुए कहा कि उनके परिवार को मिल रहे आशीर्वाद एवं स्नेह ने जीवनभर के लिए कृतज्ञ कर रखा है। उनका परिवार सभी को अपना परिजन मानते हुए रातदिन सेवा कार्य में जुटा रहता है। इसके बाद सीरावाड़ा मुरलीधर और जोहर वरहा होते हुए छींद धाम मंदिर में पूजा—अर्चना कर लोककल्याण के लिए प्रार्थना की गई। यहां से भोंड़िया, रजवाड़ा, सुरेला, निवाडी, भटार टोला छिकरा, रमखिरिया रामघाट टोला, खेरूआ और सडरई के बाद देवरी के शहीद प्रकाश स्टेडियम में जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उदयपुरा के नए बस स्टेण्ड पर भी श्री पटेल के जन्मदिन पर विशेष आयोजन किया गया।
इन शब्दों में जताई कृतज्ञता

शिवाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिज्ञान नरेंद्र पटेल ने इस अवसर पर कहा कि उनका जन्मदिन प्रतिवर्ष विद्यार्थी प्रोत्साहन अभियान के लिए समर्पित रहा है। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को पठन सहायक सामग्री भेंट करके उन्हे पढने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मैं संकल्पित हूं कि जनसेवा के लिए परिवार के समर्पण की परंपरा के लिए स्वयं को सदैव समर्पित रखूं।








