सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में होंगे 963 करोड़ रुपए के ये 25 बड़े काम, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश सरकार ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए उज्जैन में 963 करोड़ रुपए के 25 बड़े प्रोजेक्ट्स को प्रस्तावित किया है। इन प्रस्तावों को संभागस्तरीय समिति और मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली पर्यवेक्षण समिति द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय समिति से स्वीकृति का इंतजार है।

इन प्रोजेक्ट्स की स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया तेजी से शुरू करने का दावा किया गया है। प्रस्तावित योजनाओं का सबसे बड़ा हिस्सा उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के जिम्मे होगा। इन योजनाओं का उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना और उज्जैन की स्थायी शहरी संरचना को मजबूत करना है।

उज्जैन विकास प्राधिकरण की प्रमुख योजनाएं

इस महाकुंभ के आयोजन के लिए सबसे बड़ा हिस्सा उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें कुल 568 करोड़ 75 लाख रुपए की 11 परियोजनाओं का प्रस्ताव है।

सिंहस्थ 2028 के लिए MP सरकार शुरू कर रही खास योजना, जानें योजना की पूरी डिटेल

इनमें प्रमुख प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं…

  • एमआर-22 मार्ग निर्माण (193.33 करोड़ रुपए): शिप्रा नदी के समानांतर यह मार्ग तैयार किया जाएगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा।
  • भैरवगढ़ जेल चौराहा से पीपली नाका तक सिक्सलेन मार्ग (98.85 करोड़ रुपए): इस मार्ग के निर्माण से यातायात में सुविधा होगी।
  • पीपली नाका से गढ़कालिका मंदिर होकर ओखलेश्वर श्मशान तक मार्ग चौड़ा करना (91 करोड़ रुपए): शहर के प्रमुख मार्गों में सुधार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…सिंहस्थ 2028 के लिए बढ़ाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्पतालों में बढ़ा रहे बिस्तरों की संख्या

3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 मध्यप्रदेश सरकार ने सिंहस्थ-2028 के आयोजन के लिए उज्जैन में 963 करोड़ रुपए की लागत से 25 बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव किया है। 
👉 उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित 11 परियोजनाओं में 568 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत प्रस्तावित है। 
👉 रेलवे ने उज्जैन स्टेशन पर 91 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से दो नए फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण विभाग ने रेलवे स्टेशनों के लिए मार्ग चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित किया है।

अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं

इसके अलावा, उज्जैन सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • कंठाल से मेला ग्राउंड से नईखेड़ी मार्ग, भूखी माता से लाल पुल होकर एमआर-22 मार्ग तक मार्ग चौड़ीकरण।
  • महाराजवाड़ा से हरसिद्धि मंदिर होते हुए शिप्रा नदी तक मार्ग चौड़ीकरण।
  • शनि मंदिर से जीवनखेड़ी मार्ग तक रास्ता चौड़ा करना।

इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक मार्ग और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

  1. नगर निगम और स्मार्ट सिटी की योजनाएं
  2. उज्जैन नगर निगम ने कुल 255 करोड़ रुपए के 8 प्रस्ताव भेजे हैं, जिनमें प्रमुख प्रोजेक्ट्स शामिल हैं:
  3. शिप्रा घाटों का उन्नयन कार्य (122 करोड़ रुपए)
  4. महाकाल चौराहा से सड़क चौड़ीकरण
  5. गोपाल मंदिर के सामने पार्किंग-प्लाजा निर्माण
  6. मकोडिया आम चौराहा से तराना मार्ग तक सड़क निर्माण

इसके अलावा, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने महाकाल पार्किंग से चौबीस खंभा मंदिर तक सड़क चौड़ा करने का प्रस्ताव भी भेजा है, जिसकी लागत 22 करोड़ 40 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें…सिंहस्थ 2028: उज्जैन प्रशासन की तैयारी जोरों पर, आएंगे 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु!

रेलवे और लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव

रेलवे ने उज्जैन स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 91 करोड़ 51 लाख रुपए से दो नए फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही, लोक निर्माण विभाग ने नईखेड़ी, पंवासा और चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशनों के लिए मार्ग चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित किया है, जिसकी लागत 25 करोड़ 10 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें…सिंहस्थ 2028 के लिए CM ने दिए निर्देश, हर 15 दिन में होगी मॉनिटरिंग

सिंहस्थ 2028 के लिए 23 हजार करोड़ रुपए की योजना

मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन महाकुंभ 2028 के आयोजन के लिए 23 हजार करोड़ रुपए की योजना तैयार की है। मंत्रीमंडलीय समिति ने 9319 करोड़ रुपए के 111 कार्य स्वीकृत किए हैं। इनमें से 42 कार्यों का काम शुरू हो चुका है। 39 कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 20 योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रक्रिया में है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page