पुलिस ने की व्यापारी की पिटाई, बनाया वीडियो, गुस्साए व्यापारियों ने की अनाज मंडी बंद

करेली थाना क्षेत्र सोमवार सुबह अचानक तनाव का केंद्र बन गया, जब एक व्यापारी की पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पिटाई का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस के जवान व्यापारी को घेरकर पीट रहे हैं, उसे लात-घूंसों से मारते हुए घसीट भी रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि थाने की प्रभारी प्रियंका केवट इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से बनाती दिखीं।

बैंक पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के मुताबिक व्यापारी राजन यादव सोमवार सुबह बैंक पहुंचे थे। वहीं पार्किंग को लेकर उनकी थाना प्रभारी प्रियंका केवट से कहासुनी हो गई।

पुलिस का दावा है कि बैंक परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बन रही थी और चालान की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान व्यापारी ने कथित तौर पर पुलिस जवान पर हाथ उठाया, जिसके बाद उसे रोकने के बहाने पुलिसकर्मी उस पर टूट पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में अवैध मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़, डीआरआई ने की 61.2 किलोग्राम MD जब्त, सात गिरफ्तार

वायरल वीडियो ने बढ़ाया तनाव

जैसे ही व्यापारी की पुलिस पिटाई का वीडियो सामने आया, नगर में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा हो गए। परिजन और व्यापारिक संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक करेली मंडी में अनाज की खरीदी-बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…

OBC भर्ती गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और आयोग से 9 सितंबर तक जवाब तलब

व्यापारी संगठन का सख्त रुख

ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन ने इस पुलिस कार्रवाई को व्यापारी वर्ग का अपमान बताते हुए मंडी बंद की घोषणा कर दी है। संगठन का कहना है कि पुलिस की मनमानी और दबंगई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक संजय शर्मा भी थाने पहुंचे और व्यापारियों के समर्थन में खड़े दिखाई दिए।

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर

घटना के बाद पूरे जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। एडिशनल एसपी भूरिया ने कहा कि वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों की तथ्यात्मक जांच कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…

फर्जी सेल डीड पर चल रहा था इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज, विधायक आरिफ मसूद और जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी FIR

तनावपूर्ण बना हुआ है माहौल

हालांकि आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी थोड़े शांत हुए, लेकिन व्यापारी संगठनों का कहना है कि जब तक लिखित और ठोस कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page