मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य – संदीप चौहान

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली (रायसेन)। जन भागीदारी समिति,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संदीप चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में की जा रही पहल का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है।

संदीप चौहान ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून की व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जिससे समानता,न्याय और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संविधान की भावना के अनुरूप सुशासन और जनकल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है तथा यूसीसी की दिशा में की जा रही पहल भी उसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार सभी पक्षों से व्यापक संवाद और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ऐसा निर्णय लेगी,जो प्रदेश और देश के हित में होगा। श्री चौहान ने कहा कि समान नागरिक संहिता सामाजिक न्याय,महिला सशक्तिकरण और समान अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश विकास,सुशासन और सामाजिक समरसता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ऐसे सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णयों का समर्थन करेगी।

 

  • Related Posts

    रायसेन में 14 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 14 जुलाई को रायसेन स्थित पीएम…

    Read more

    अखिल भारतीय विद्या​र्थी परिषद स्थापना सप्ताह:बरेली में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन,भारत@2047पर हुआ युवा संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।  बरेली।  ज्ञान,शील और एकता के मूलमंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बरेली इकाई द्वारा स्थापना…

    Read more

    You cannot copy content of this page