उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रभारी मंत्री ने किया ओमप्रकाश ठाकुर को सम्मानित

प्रदीप धाकड़
मो.9425654291

बरेली (रायसेन)।

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड कार्यालय उदयपुरा में पदस्थ सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश ठाकुर को स्वतंत्रता दिवस पर रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने पदीय दायित्वो में उत्कृष्ट कार्य संपादित करने के लिए संम्मानित किया है। इससे पूर्व भी रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाता रहा है। सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश ठाकुर द्वारा मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड के बरेली शहर,बरेली ग्रा​मीण, देवरी एवं खरगोन कार्यालयों में भी सेवांए ​दी गई है।

सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश ठाकुर द्वारा सभी कार्यालयों में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदान करनें, कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने तथा शासन की बिजली संबंधी योजनाओं को घर घर पहुचाने के लिए विशिष्ट विभागीय कार्य किए गए है।सहायक प्रबंधक ओमप्रकाश ठाकुर के सम्मानित होने पर कंपनी के महाप्रबंधक रायसेन प्रदीप सिंह चौहान, उपमहाप्रबंधक बरेली गोपाल सिंह पटेल, प्रबंधक आरवी शर्मा, बिजली ठेकेदार मनीष शर्मा आदि सहित सभी सहयोगियों ने बधाई दी है।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page