डीएपी और यूरिया की कमी से किसान परेशान किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

प्रदीप धाकड़
मो.9425654291

बरेली — क्षेत्र में डीएपी खाद और यूरिया की समस्या बनी हुई है। बुधवार को भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के पदाधिकारी तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर तुरंत समाधान की मांग की।

किसान संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि बरेली क्षेत्र में धान की फसल बड़े पैमाने पर लगाई गई है। वर्तमान समय धान में डीएपी और यूरिया डालने का है, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं है। यदि शीघ्र व्यवस्था नहीं की गई तो धान की फसल चौपट हो जाएगी। किसानों ने बताया कि डबल लॉक से मिलने वाली खाद के वितरण में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। लंबी-लंबी लाइनें लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही, उल्टा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

किसानों ने ज्ञापन में अन्य समस्याओं का भी उल्लेख किया। मूंग खरीदी का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। तुलाई के बावजूद कई किसानों का बिल पोर्टल बंद होने या तकनीकी खराबी की वजह से नहीं बन पाया, जिसे तत्काल बनाया जाए।

इसके अलावा 10 घंटे की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, कृषि सोलर पंप योजना के ऑनलाइन आवेदन में सुधार और पोर्टल को दुरुस्त करने की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में केसर सिंह धाकड़ (जिला अध्यक्ष), भगवान सिंह ठाकुर (कोषाध्यक्ष), गोविंद धाकड़ (संभाग मंत्री), प्रतिपल ठाकुर (तहसील अध्यक्ष), रेवा शंकर शर्मा (तहसील मंत्री) और बसंत धाकड़ (जिला संयोजक) मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page