मानस भवन में 13 दिसंबर से होगी श्रीमद् भागवत कथा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

नगर के मानस सतसंग भवन में 13 दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के आयोजक चंदेल परिवार हैं। कथा व्यास आचार्य राजेश रावत जी हैं। यह जानकारी आयोजक परिवार के तुलसीराम चंदेल ने देते हुए बताया कि पुराण पुरूषोत्तम भगवान श्री की अनंत कृपा से, कुल देवताओं के पुण्य प्रताप से तथा पूर्वजों के आशीर्वाद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का समय दोपहर 1:30 से 05:00 तक रहेगा।

13 दिसंबर को निकलेगी कलश यात्रा

13 दिसंबर को श्रीजी मंदिर से मानस भवन तक भागवत जी की भव्य कलश यात्रा निकलेगी। कथा का आयोजन 19 दिसंबर तक चलेगा। हवन यज्ञ एवं भंडारा प्रसादी भागवत कथा एवं पूर्णाहूति 10 बजे से 1 बजे तक एवं भोजन प्रसादी दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक होगा। आयोजक परिवार के तुलसीराम चंदेल, राजेश चंदेल,राजेन्द्र चंदेल, महेश पटवा, मुकेश पटवा अमित, सागर, सत्यम, ध्रुव, सानिध्य, कृष्णा, ओम, अनन्त, शिवाय ने सभी से धर्म लाभ अर्पित करने की अपील की है।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page