शासकीय कार्यालयों को आईएसओ 9001 सर्टिफाइड कराए जाने हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

कलेक्ट्रेट कार्यालय कम्पोजिट भवन में स्थित शासकीय कार्यालयों को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन(आईएसओ) 9001 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के अनुसार प्रमाणित करने के लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें क्वालिटी रिसर्च फाउंडेशन के लीड ऑफिसर अजय त्रिपाठी द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को आईएसओ 9001 के मानकों के अनुरूप कार्यालयों में कार्यकुशलता, पारदर्शिता, फाइल संधारण और सेवा वितरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम मनीष शर्मा सहित अनेक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आईएसओ सर्टिफिकेशन 9001 एक अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा जारी किया जाने वाला प्रमाणपत्र है जो यह दर्शाता है कि किसी संस्था,संगठन या शासकीय कार्यालय द्वारा सेवा या प्रबंधन प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित और लागू किया है। आईएसओ सर्टिफिकेशन यह सुनिश्चित करता है कि संस्था के काम करने के तरीके और प्रक्रियाएँ वैश्विक स्तर पर स्वीकृत मानकों के अनुरूप हैं।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page