दतिया के CMHO डॉ. हेमंत मंडेलिया निलंबित, जातिगत टिप्पणी का वीडियो हुआ था वायरल

DATIA. दतिया के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. हेमंत मंडेलिया, को जातिगत टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कदम उनकी ओर से सार्वजनिक कार्यक्रम में एक जाति विशेष के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के उपयोग के बाद उठाया गया। इस मामले में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने आदेश जारी किया।

जातिगत टिप्पणी बनी निलंबन की वजह

डॉ. मंडेलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वे जातिगत व्यवस्था के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे थे। यह वीडियो 14 अप्रैल, 2025 को ग्वालियर झांसी हाईवे के निकट अंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। इससे समाज में आक्रोश फैल गया और बाद में इस मामले की जांच शुरू हुई।

अंबेडकर जयंती के मंच से दिया था बयान 

दरअसल वीडियो 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके का है। इस दिन आयोजित एक कार्यक्रम में दतिया (Datia) सीएमएचओ पहुंचे थे। वीडियो कुल 4 मिनट 40 सेकेंड का है इसमें डॉ. मंडलिया दतिया में अपनी 15 साल की सेवा और सीएमएचओ बनने के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी दी। इस बीच उन्होंने दावा किया कि सीएमएचओ बनने के बाद उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता दी। बयान के अंत में वे यह भी कहते सुनाई देते हैं कि अस्पताल में एक ब्राह्मण सफाईकर्मी सुपरवाइजर है, जिससे उन्होंने कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई थी।

बयान पर ब्राह्मण समाज नाराज

बयान के बाद ब्राह्मण समाज ने इसे अपमानजनक और जातिगत भावनाएं भड़काने वाला बताया। समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि सीएमएचओ ने माफी नहीं मांगी तो समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा और उनका पुतला दहन करेगा।

सीएमएचओ की सफाई, वीडियो एडिटेड

बढ़ते विवाद को देखते हुए डॉ. हेमंत मंडलिया ने सार्वजनिक सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि वायरल किया गया वीडियो एडिट किया गया है और उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वे स्वयं ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हैं और किसी को झाड़ू लगाने का आदेश नहीं दिया था। उन्होंने बस कर्मचारी को डांटा था। डॉ. मंडलिया ने यह भी बताया कि वे पहले उस कार्यक्रम में जाने को राजी नहीं थे, लेकिन डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान के चलते बाद में गए।

यह भी पढ़ें… /state/madhya-pradesh/dance-class-rape-case-bhopal-9005953″>भोपाल में डांस क्लास बना शिकारगाह: गरीब हिंदू लड़कियों फंसाकर करते थे गैंगरेप

निलंबन की कार्रवाई

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि डॉ. मंडेलिया का यह कृत्य उनके पदीय कर्तव्यों के विपरीत था, जो कि एमपी सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन के अंतर्गत आता है। परिणामस्वरूप, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें… /state/madhya-pradesh/minor-student-stomach-ache-doctor-told-truth-everyone-shocked-9005946″>नाबालिग छात्रा को हुआ पेट दर्द, डॉक्टर ने बताया सच तो सब रह गए दंग

डॉ. बीके वर्मा को मिला CMHO दतिया का प्रभार

निलंबन अवधि के दौरान डॉ. हेमंत मंडेलिया का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, दतिया में रहेगा। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। डॉ. मंडेलिया की जगह दतिया सीएमएचओ का प्रभार अब डॉ. बीके वर्मा को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें… 

/state/madhya-pradesh/bjp-show-cause-notice-sagar-mayor-disciplinary-violation-9005937″>बीजेपी का सागर महापौर को कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप

/state/madhya-pradesh/illegal-mining-allowed-mp-mines-tracked-using-ai-9005902″>अब नहीं चलेगा अवैध खनन! MP की खदानों की होगी AI से ट्रैकिंग

 

ब्राह्मण | मध्य प्रदेश | अंबेडकर जयंती

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page