फरियाद लेकर थाने पहुंची थी युवती, कॉन्स्टेबल ने कर दी शर्मनाक हरकत

MP NEWS: जहां एक ओर पुलिस अधिकारी पीड़ितों से संवेदनशील और न्यायसंगत व्यवहार के निर्देश दे रहे हैं। वहीं कुछ आरक्षक पुलिसकर्मी विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। ताजा मामला है मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का। यहां प्रधान आरक्षक संतोष सिंह ने रिपोर्ट लिखवाने आई एक युवती से मोबाइल नंबर लेकर फोन पर गंदी बातें करनी शुरू कर दीं।

परिवार से तंग आकर थाने पहुंची थी युवती

रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने मायके पक्ष के लोगों से मानसिक रूप से प्रताड़ित थी। उसका आरोप है कि उसे जानबूझकर अनजान लोगों से पीछा करवाया जा रहा था और उसकी फोटो खींची जा रही थी। इस डर और मानसिक तनाव में उसने 10 अप्रैल को थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की। थाने में मौजूद प्रधान आरक्षक संतोष सिंह ने उसकी रिपोर्ट लेने के बजाय उसका मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद शुरू हुआ शोषण का सिलसिला।

/state/madhya-pradesh/whatsapp-digital-wedding-card-apk-scam-warning-9008581″>ये खबर भी पढ़िए…व्हाट्सएप पर डिजिटल वेडिंग कार्ड से सावधान, एक क्लिक से हो सकता है अकाउंट खाली

/state/madhya-pradesh/sagar-mayor-apologizes-to-bjp-mic-change-controversy-9008521″>ये खबर भी पढ़िए…सागर महापौर ने बीजेपी हाईकमान से मांगी माफी, बोलीं पार्टी से बिना पूछे लिया फैसला

फोन पर की अश्लील बातचीत

युवती का आरोप है कि संतोष सिंह ने बाद में उसे फोन करना शुरू किया और अश्लील भाषा में बातचीत की। सिर्फ यही नहीं, वह मेहनताने के नाम पर भी उसे प्रताड़ित करता रहा। समझदारी दिखाते हुए पीड़िता ने पूरी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और जब हदें पार हो गईं, तब वह रीवा एसपी कार्यालय पहुंची। वहां उसने ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।

/state/madhya-pradesh/kuno-cheetah-cub-birth-2025-9008645″>ये खबर भी पढ़िए…कूनो में मादा चीता निर्वा ने दिया पांच शावकों को जन्म, सीएम मोहन यादव ने पोस्ट कर दी बधाई

/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-mandsaur-van-falls-well-7-dead-accident-9007621″>ये खबर भी पढ़िए…मंदसौर में 12 की मौत पर PM मोदी-CM मोहन यादव ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा

डीएसपी ने माना मामला गंभीर

पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने के बाद डीएसपी हिमाली पाठक ने पुष्टि की कि उनके पास मामले की जानकारी पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को बुलाकर जानकारी ली जाएगी और फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page