पूज्य धर्मानंद सरस्वती जी के तपोभूमि बापौली धाम आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली तहसील से लगभग 10 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वत की तलहटी में स्थित संतों की तपोभूमि बापौली धाम में एक बार फिर आस्था और भक्ति का केंद्र बना । यहां पिछले 14 वर्षों से मौन रहकर तपस्या कर रहे परम पूज्य जम्मू वाले लाल बाबा जी के गुरु धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज के शिष्य पूज्य धर्मानंद सरस्वती जी महाराज का सिद्धेश्वर मंदिर, बापौली धाम में मंगलमय आगमन हुआ। गुरु के आगमन पर परम तपस्वी जम्मू वाले लाल बाबा जी ने शिव धाम बापौली में अपने गुरु के श्री चरणों का जल से अभिषेक कर, पुष्पों से अभिषेक कर पूजन किया। गुरु सेवा का यह भावपूर्ण दृश्य बापौली धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गया। जम्मू वाले लाल बाबा जी द्वारा अपने गुरु की भक्ति, सेवा और आराधना का यह अनुपम उदाहरण देखने को मिला,जिसे देखकर हर कोई भाव-विभोर हो गया। इस अवसर पर बापौली धाम में हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं ने धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज के शिष्य पूज्य धर्मानंद सरस्वती जी महाराज को प्रणाम कर आर्शीवाद लिया ।आपको बता दें कि बापोली धाम क्षैत्र का धार्मिक स्थल है यहां प्रत्येक सोमवार को सैकड़ो की संख्या में श्रद्वालु पहुॅचते है और भगवान शिव के दर्शन कर पूज्य गुरूदेव लाल बाबा जी सें आर्शीवाद प्राप्त करते हैं।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page