MP Weather Update: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में 3 वेदर सिस्टम के एक्टिव होने के कारण रविवार को कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, विदिशा और खंडवा समेत कई शहरों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

भोपाल में कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जबकि उज्जैन में लगभग आधा इंच वर्षा हुई। वहीं, इंदौर में शाम 5 बजे से तेज आंधी, बिजली चमक और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 70 मिमी (लगभग 3 इंच) वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी बरकरार है। नरसिंहपुर में 43.8°C, खंडवा में 42.5°C, खरगोन में 42.4°C, खजुराहो में 40.8°C और नर्मदापुरम में 40.3°C तापमान दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम 

रविवार को नरसिंहपुर सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद रतलाम में 43.4 डिग्री, खरगोन में 42.6 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री और धार में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर 

मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 70 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 92, भोपाल में 97 और इंदौर में 97 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर…

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई तक चक्रवातीय हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसी ही असमान्य परिस्थितियों की चेतावनी जारी की है। आंधी, ओलावृष्टि और स्थानीय बारिश की संभावना बनी हुई है।

मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अस्थिर मौसम जारी रहेगा। हालांकि, मध्य और माह के अंत तक तापमान में भारी वृद्धि (47°C तक) और लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को हाइड्रेशन बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इंदौर में यातायात प्रभावित

  • मारी माता, टाटा स्टील, चंदन नगर और कालानी नगर क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक है, आवश्यक ट्रैफिक प्रबंधन किया जा रहा है।
  • एयरपोर्ट गेट के भीतर दो पेड़ गिर गए हैं, सावधानी से गुजरें।
  • गोमटगिरी रोड पर होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं और मार्ग अब साफ है।
  • खड़े गणपति और गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।
  • सयाजी, विजयनगर, रसोमा और पिपलियाना चौराहों पर जलभराव है।
  • सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है और यातायात नियंत्रित किया जा रहा है।
  • पटेल ब्रिज पर एक इलेक्ट्रिक पोल गिर गया है, सावधानी से गुजरें।
  • रंजीत हनुमान रोड, गंगवाल बस स्टैंड और जयरामपुर चौराहा पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।
  • गंगवाल बस स्टैंड पर एक बस खराब होने से ट्रैफिक जाम है, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

महत्वपूर्ण अनुरोध

मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम अनुमान | MP weather Forecast | MP weather news | mp news hindi | mp weather alert | MP Weather Alert Today

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page