मुख्यमंत्री डॉ यादव कल बरेली में 129 करोड़ रुपए से अधिक राशि विकास कार्यो की देंगे सौगात…

बरेली
प्रदीप धाकड़
9425654291

बरेली। कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बरेली आगमन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। एक ओर जहां नगर के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल के नेतृत्व में CM का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम यादव 129 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन कल दोपहर 12 बजे होगा। गृहनगर में पहली बार मुख्यमंत्री के आगमन पर 100 से ज्यादा मंचों के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कि​या जाएगा। इसके साथ ही महाकाल की भस्म आरती, आदिवासी लोक नृत्य, पंजाबी नृत्य सहित अन्य झांकियों की प्रस्तुति होगी। वहीं राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि कल का दिन बरेली नगर एवं उदयपुरा विधानसभा वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र को कई सौगातें देंगे जिससे उदयपुरा विधानसभा आदर्श विधानसभा बनेगी|

16 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वालों वाहनों के यातायात और पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई है। योजना अनुसार चार पहिया वाहन उदयपुरा रोड से लेकर आने की सलाह दी गई है। वहीं हैलीपेड पर स्वागत में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पीजी कॉलेज परिसर में की गई है।इसके साथ ही रोडशो के मार्ग में वाहन खड़ा न करने की निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के पास बालक उ0 मा0 वि0 एवं कन्या उ0 मा0 वि0 बरेली में दो पहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    एसआई भर्ती 2021 : चयनितों की नौकरी को लेकर बड़ा सवाल, जानें क्या होगा उनका भविष्य

    राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया गया है। इससे वे सभी कर्मचारी परेशान हो गए हैं जो दूसरी सरकारी नौकरी छोड़कर एसआई के पद पर आए थे।…

    Read more

    सुकमा में नक्सलियों की साजिश नाकाम… तीन माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

    सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से…

    Read more

    You cannot copy content of this page