नर्मदा जयंती मांगरोल पुल घाट पर ‘‘निर्झरणी महोत्सव’’का आयोजन

लोकगायन,नृत्यनाटिका एवं भक्ति गायन से प्रस्तुत करेंगे मॉं नर्मदा की महानता।

मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की विशेष उपस्थिति में होगा आयोजन।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के विशेष प्रयास से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदा जयंती के अवसर पर पवित्र माँ नर्मदा को धन्यता प्रकट करने के उद्देश्य से ‘‘निर्झरणी महोत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। संचालक, संस्कृति विभाग ने बताया कि नर्मदा केवल नदी नहीं बल्कि आस्था,संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत धरोहर है। उनके किनारों पर संस्कृतियाँ और परम्पराएं बसती हैं। आने वाली पीढ़ी अपनी विरासत और संस्कृति के महत्व को जान और समझ सके, इसी विचार के साथ संस्कृति विभाग द्वारा निर्झरणी महोत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश में माँ नर्मदा के 11 पवित्र घाटों पर किया जा रहा है।

रायसेन जिले के बरेली तहसील अंर्तगत मांगरोल पुल घाट नर्मदा मैया सेवा आश्रम पुल घाट पर आयोजित निर्झरणी महोत्सव के अंतर्गत 25 जनवरी 2026 को सायं 4 बजे से भव्य दीपदान एवं चुनरी यात्रा, मॉं नर्मदा पूजन,भव्य आरती ओर खीर प्रसादी वितरण के बाद सायं 6 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ संयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की विशेष उपस्थिति होगी। इसके अंतर्गत गयाप्रसाद प्रजापति एवं साथी रायसेन द्वारा बुन्देली लोकगायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सुश्री नुपुर माहौर एवं साथी भोपाल द्वारा नर्मदा केन्द्रित नृत्यनाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। अंतिम प्रस्तुति भक्ति गायन की होगी, जिसे पवन तिवारी एवं साथी टीकमगढ़ द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page