26 जनवरी 2026 दिन सोमवार से होगा नगर में श्री वाराह पुराण कथा का आयोजन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

नगर बरेली के प्राचीन बराही माता मंदिर काछी मोहल्ला बार्ड क्र. 13 में दिनांक 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। कथा की विशाल शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग पर माता महाकली मंदिर से प्रारंभ होकर टॉकीज चौराहा,लक्ष्मी सोनी, डीएलएस ज्वेलर्स वाली गली ,चौधरी चौक और छीपा मोहल्ला से होते हुए वाराही माता मंदिर पर समाप्त होगी। कथा व्यास आचार्य राजेश रावत वेद व्याकरणचार्य एम.ए.संस्कृत बरेली होगें। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। दिनांक 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाली कथा का समापन 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को कन्या भोज,प्रसादी भंडारा के साथ होगा। बराही माता मंदिर समिति बरेली द्वारा समस्त नगर एवं क्षैत्र बासियों से कथा में पधार कर धर्म लाभ लेने और इस ध्रर्ममय आयोजन को सफल वनाने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page