क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल संभाग बना उपविजेता

बरेली 19 जून 2025
प्रदीप धाकड़
मो 9425654291

 

शिक्षा विभाग की 11वीं राज्य स्तरीय विभागीय कर्मचारी/अधिकारी क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल संभाग की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला ग्वालियर संभाग और भोपाल संभाग के बीच हुआ। जिसमें ग्वालियर संभाग की टीम विजेता रही।

भोपाल संभाग टीम में शैलेंद्र जैन कप्तान, सतीश बम्होरया,दीपक श्रीवास्तव,अजय राय,हरजीत ठाकुर,कृपाल वर्मा,विजय वर्मा,आदित्य गौर,कपिल यादव,नवीन रघुवंशी,अभिषेक सेन,राजेंद्र राजपूत शामिल रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार जाटव रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रियंका तोमर ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत मौजूद रहे। उपविजेता बनने पर नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संकुल प्राचार्य के. के. बानी, पीटीआई अरविंद जरारिया,भैयाजी ठाकुर,राजेश हजारी,राजेश गोहले,अरविंद द्विवेदी,रजनीकांत अचार्य,सुशील जैन,गोविंद राजपूत आदि सभी शिक्षक साथियों ने बधाइयां दीं।

  • Related Posts

    उदयपुरा में स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में ‘विक्रमोत्सव-2026’ कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम संपन्न

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) ‘नव संवत्सर-2083’ के पावन अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में उदयपुरा में आयोजित…

    Read more

    नवरात्रि से पहले माँ कंकाली मंदिर पहुँचे कलेक्टर और SP, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    You cannot copy content of this page