बरेली में मढ़ई मेले की धूम, ढालो माई की झांकी और नृत्य ने मोहा मन, बच्चों ने लिया झूले का आनंद

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

बरेली नगर में गुरूवार को नदी रोड, हौली चौक पर पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मढ़ई मेला भरा गया। यह मेला  संस्कृति, आस्था और लोक परंपराओं का प्रतीक बनकर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में आसपास के कई गांवों के नागरिक, श्रद्धालु और ग्रामीणजन शामिल हुए। मेला स्थल पर धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक उत्सव का माहौल रहा।

नगर परिषद बरेली, हिन्दू उत्सव समिति बरेली एवं श्रीचण्डी माता मेला समिति द्वारा मेले की संपूर्ण व्यवस्था संभाली गई। समितियों के पदाधिकारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की।

मोरपंख से सजी ढालों का नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

मेले की विशेष आकर्षण रही ढालो माई की झांकी और पारंपरिक नृत्य, जिसने श्रद्धालुओं के मन को मोहित कर दिया। भक्तिमय वातावरण में जब ढालो माई नाचीं, तो उपस्थित जनसमूह जयकारों से गूंज उठा जय माता दी, ढालो माई की जय। पारंपरिक लोकनृत्य और गीत प्रस्तुत कर मेले के माहौल को आकर्षक बना दिया। मढ़ई मेले में सजी दुकानों पर ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चों ने खरीददारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद भी जमकर उठाया। मढ़ई मेले शाम तक काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page