जिला स्तरीय युवा संगम मेला 25 जून को उदयपुरा में…

रायसेन, 20 जून 2025
जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 25 जून 2025 को जनपद पंचायत उदयपुरा में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित यह युवा संगम मेला 25 जून को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक आयोजित किया गया है। इस युवा संगम मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
इस जिला स्तरीय युवा संगम मेले में नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, वोल्वो, आयशर बगरोदा, टेस्ला ट्रांसफामर्स इंडिया लिमिटेड मण्डीदीप, अनंत स्पिनिंग मिल्स मंडीदीप, नाहर स्पिनिंग मिल मंडीदीप, इंसुलेटर्स एण्ड इलेक्ट्रिकल्स मंडीदीप, आईडब्ल्यूआई स्टेशनरी मण्डीदीप, यश्यवी ग्रुप मण्डीदीप, वर्धमान यार्न मंडीदीप, होम हेल्प सेंटर रायसेन, द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अनिवार्य योग्यता पदानुसार कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिग्री इंजीनियरिंग है। आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है। इस अवसर पर ऐसे अभ्यर्थी जो स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें विभिन्न स्वरोजगारमूलक विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • Related Posts

    Navigating the ease of play with taya365’s streamlined casino interface

    Discover how taya365’s streamlined casino interface enhances ease of play, offering smooth betting, exciting slots, and crash games for all players.

    Read more

    Test Post Created

    Test Post Created

    Read more

    You cannot copy content of this page