11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को कृषि उपज मंडी बरेली में…

 

बरेली , 20 जून 2025

राज्य शासन द्वारा 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को आयोजित करने के संबंध मे अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये गये है। जारी आदेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिले की समस्त संस्थाओं को प्रेरित किया गया है,सभी कार्यक्रम आयोजकों को अपना पंजीयन कराना होगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम कृषि उपज मंडी बरेली में कल ​21 जून 2025 को नगर ​परिषद बरेली अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी की अध्यक्षता में होगा। योग दिवस के कार्यक्रम के लिए भारत सरकार द्वारा योग निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार आयोजन होगा।
प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव का 21 जून योग दिवस कार्यक्रम में उद्धबोधन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 7.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसका प्रसारण लिंक म.प्र.जनसंपर्क विभाग पर उपलब्ध होगा।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page